अयोध्या में पांच देशों के कलाकार करेंगे अंतरराष्ट्रीय रामलीला का भव्य मंचन


 अयोध्या, (उप्र), 14 अक्टूबर अयोध्या में दीपोत्सव के लिए तैयारियां चरम पर हैं और 56 घाटों और मंदिरों पर लाखों दीपों की रोशनी में इस साल पारंपरिक और आधुनिक सजावट और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों का मंचन इस पावन नगरी की सांस्कृतिक विरासत को और भी समृद्ध करेगा।      एक बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार अयोध्या में एक अभूतपूर्व अंतरराष्ट्रीय रामलीला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें रूस, थाईलैंड, इंडोनेशिया, नेपाल और श्रीलंका के कलाकार मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की लीला का मंचन करेंगे।      अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की भागीदारी अयोध्या को न केवल धार्मिक बल्कि सांस्कृतिक पर्यटन का केंद्र भी बनाएगी। इस बार कुल 90 विदेशी कलाकार अयोध्या की पावन भूमि पर अपनी कला और सांस्कृतिक धरोहर के माध्यम से रामकथा को जीवंत रूप में पेश करेंगे। अयोध्या के राम कथा पार्क में इस वर्ष विभिन्न राज्यों की प्रसिद्ध रामलीलाओं का मंचन किया जाएगा।  
    रूस से आए 15 कलाकार रामलीला के दौरान राम और सीता के स्वयंवर का ²श्य प्रस्तुत करेंगे। रूस के कलाकारों ने इस प्रस्तुति के लिए महीनों की तैयारी की है। थाईलैंड से आए 10 कलाकार रामलीला में शूर्पणखा और राम-लखन संघर्ष, मारीच से संघर्ष और राम-रावण युद्ध का मंचन करेंगे। थाईलैंड के कलाकारों की पारंपरिक नृत्य-नाट््य शैली इस प्रस्तुति को और भी जीवंत बनाएगी।  

#अयोध्या