बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना ने दो लोगों को अगवा कर उनकी हत्या की'
शाल (क्वेटा) ,21 अक्टूबर (वार्ता) पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में पंजगुर जिले में दो स्थानों पर दो शव मिलने से स्थानीय लोगों में भय और गुस्से का माहौल है और लोगों ने पाकिस्तानी सेना पर इन लोगों की हत्या करने का आरोप लगाया है
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रविवार तड़के लगभग 3:00 बजे, पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने राज्य समर्थित'डेथ सक्वाडÓके साथ मिलकर पंजगुर जिले में प्रोम के जैन इलाके में छापा मारा और •ाहूर नामक व्यक्ति का अपहरण कर लिया। इसके कुछ घंटों बाद उसका शव प्रोम के दा•ा गोमा•ाी इलाके में मिला।
वहीं, एक अन्य घटना में फ़कीर जान नामक युवक का 18 अक्टूबर की रात को ग्वाश इलाके से वाहन सवार हथियारबंद लोगों ने अपहरण कर लिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उसे राज्य समर्थित'डेथ सक्वाडÓके लोगों ने अगवा किया था। बाद में उसका शव उसी इलाके में मिला।
इन दोनों घटनाओं ने निवासियों में गुस्से और डर को और बढ़ा दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की हरकतें बलूचिस्तान में बेहद परेशान करने वाले अभियान का हिस्सा हैं। जहाँ लोगों का अपहरण किया जाता है, उनकी हत्या की जाती है और बिना किसी जवाबदेही के उनके शवों को फेंक दिया जाता है। मानवाधिकार समूह और बलूच कार्यकर्ता लंबे समय से पाकिस्तानी सुरक्षा बलों और उनसे जुड़े समूहों पर बलूचिस्तान में असंतोष को दबाने के व्यापक अभियान के तहत राजनीतिक कार्यकर्ताओं, छात्रों और अन्य नागरिकों को निशाना बनाने का आरोप लगाते रहे हैं।
संतोष जितेन्द्र
वार्ता
नननन