राष्ट्रपति मुर्मू सबरीमला भगवान अयप्पा मंदिर में आज पूजा-अर्चना करेंगी
पथनमथिट्टा (केरल), 22 अक्टूबर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को सबरीमला में भगवान अयप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। राष्ट्रपति चार पहिया वाहनों के काफिले में पंबा से सन्निधानम तक यात्रा करेंगी। वह सबरीमला स्थित भगवान अयप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करने वाली पहली महिला राष्ट्राध्यक्ष होंगी। साथ ही वह मंदिर के दर्शन करने वाली दूसरी राष्ट्रपति भी होंगी क्योंकि उनसे पहले पूर्व राष्ट्रपति वी. वी. गिरि ने 1970 के दशक में सबरीमला के दर्शन किए थे और वह एक डोली में सवार होकर मंदिर तक गए थे।
#राष्ट्रपति मुर्मू