PM मोदी बिहार और प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के हित में काम करते हैं- मनोज तिवारी

पटना (बिहार), 3 नवंबर - भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "...प्रधानमंत्री मोदी अपने लोगों, बिहार और प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के हित में काम करते हैं। इसलिए जनता के बीच उन्हें लेकर प्यार और विश्वास का रिश्ता बढ़ता जा रहा है। पीएम मोदी AIIMS भी बना देते हैं, IIM भी ले आते हैं, एयरपोर्ट निर्माण भी करते हैं। गांव-गांव तक गरीब लोगों को मुफ्त अनाज कैसे मिले, इलाज कैसे मिले इसकी चिंता करते हैं। बिहार का विकास हो इसलिए बिहार ने NDA को बार-बार मौका दिया। हमारी सभाओं में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ रही है। हम कहते हैं कि 'छठ मैया की जय' वहीं राहुल गांधी इसे नाटक बताते हैं। इसलिए बिहार दिल खोलकर NDA के साथ खड़ा है। 

#PM मोदी
# बिहार
# मनोज तिवारी