देश में सबसे ज्यादा बॉटलिंग प्लांट की व्यवस्था बिहार में है- सम्राट चौधरी
पटना (बिहार), 3 नवंबर - बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "लालू के परिवार को टिन का चश्मा हटाना चाहिए। बिहार में 13 इथेनॉल फैक्ट्री लगे। देश में सबसे ज्यादा बॉटलिंग प्लांट की व्यवस्था बिहार में है। लेकिन लालू यादव जिस तरह टॉर्चर करके कांग्रेस से बेटे को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित कराए। बेटा मुख्यमंत्री की शपथ का दिन घोषित कर रहा है। जनता तक करेगी। जनता को तय करने दीजिए। जनता मालिक है। लोकतंत्र में राजतंत्र नहीं चलता। अब राहुल गांधी को भी कभी जलेबी छानना पड़ता है, कभी मछली पकड़ना पड़ता है।
#देश
# बॉटलिंग प्लांट
# बिहार
# सम्राट चौधरी

