मानव तस्करी और धन शोधन मामले में ईडी ने कोलकाता और सिलीगुड़ी के परिसरों पर छापे मारे
नयी दिल्ली, 07 नवंबर(वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मानव तस्करी और वेश्यावृत्ति में कथित रूप से शामिल एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए विधाननगर, कोलकाता और सिलीगुड़ी में आठ परिसरों में तलाशी अभियान चला रहा है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि इस अभियान में उन संदिग्धों को निशाना बनाया गया है जो मुख्य रूप से अपने स्वामित्व वाले या नियंत्रित बार-सह-रेस्तरां के माध्यम से कारोबार करते थे। ईडी का मामला पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा जगजीत ङ्क्षसह, अजमल सिद्दीकी और बिष्णु मुंद्रा सहित आरोपियों के खिलाफ दर्ज कई प्राथमिकियों और आरोपपत्रों पर आधारित है। भारतीय दंड संहिता, शस्त्र अधिनियम और अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज पुलिस मामले, धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अपराध हैं।
वार्ता
नननन

