राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरुमला में भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए
तिरुपति, 21 नवंबर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। पुजारियों के साथ राष्ट्रपति मंदिर में दाखिल हुईं और ध्वजस्तंभ पर प्रार्थना की। राष्ट्रपति बृहस्पतिवार शाम तिरुपति जिले के तिरुचनूर स्थित श्री पद्मावती मंदिर पहुंची थीं, जिसके बाद उन्होंने तिरुमला में दर्शन किए। श्री पद्मावती मंदिर में पूजा के बाद पुजारियों ने उन्हें आशीर्वाद मंडपम में 'शेष वस्त्रमÓ और मंदिर का प्रसाद प्रदान किया। वहां उन्हें देवी की तस्वीर भी भेंट की गई। दुनिया के सबसे धनवान ङ्क्षहदू मंदिर, भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर का आधिकारिक प्रबंधन तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) करता है।
#राष्ट्रपति द्रौपदी

