एडमिरल त्रिपाठी की अमेरिका यात्रा ने दोनों नौसेनाओं के बीच बढ़ते तालमेल की पुष्टि की
नयी दिल्ली, 21 नवंबर नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी की अमेरिका की हालिया यात्रा ने दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच ''बढ़ते तालमेल की पुष्टि की है और एक सुरक्षित, स्थिर और नियम-आधारितहिन्द -प्रशांत क्षेत्र के प्रति उनकी साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित किया है।अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि 12 से 17 नवंबर तक की इस यात्रा का उद्देश्य भारत-अमेरिका समुद्री साझेदारी को और मजबूत करना और ङ्क्षहद-प्रशांत क्षेत्र में साझा रणनीतिक हितों को आगे बढ़ाना था।भारतीय नौसेना के एक प्रवक्ता ने पहले कहा था कि इसमें भारतीय नौसेना और अमेरिकी नौसेना के बीच मजबूत और स्थायी समुद्री साझेदारी को ²ढ़ करने का भी संकल्प लिया गया, जो दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी का एक प्रमुख स्तंभ है।

