विजय कुमार सिन्हा ने बिहार के भूमि सुधार मंत्री के तौर पर संभाला पदभार
पटना, 24 नवंबर - बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री के तौर पर पदभार संभाला।
बिहार के उपमुख्यमंत्री और भू-राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "यह भूमि-राजस्व विभाग है। विजय सिन्हा भूमि पुत्र है। हमारी मातृभूमि का संरक्षण करना हमारी जिम्मेदारी है... न्यायालयों में बिहार के लोगों के सबसे ज्यादा मामले भूमि विवाद के कारण जाते हैं, उसे रोकने का प्रयास किया जाएगा। पारदर्शिता के साथ, कानून के दायरे में न्याय सुलभता उपलब्ध करवाने की हमारी प्राथमिकता होगी। सर्वेक्षण का काम भी चल रहा है... हमने कई नई पहल भी आगे बढ़ाई है। यहां भी उसकी समीक्षा कर स्थायी समाधान किए जा रहे हैं और हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विजन को पूरा करेंगे... विकास के लिए पूरी रणनीति बनेगी। जितने भी विकास के विभाग हैं, उन सभी को भूमि चाहिए और भूमि-राजस्व विभाग सदुपयोग के लिए पूरी पारदर्शिता के साथ प्रयास करता रहेगा। बालू माफियाओं से भी हम निपटते रहे हैं जिसके काफी अच्छे परिणाम आए हैं। राजस्व भी काफी बढ़ा है..."

