जेल भी न्यायालय भेज रही है और बेल भी न्यायालय दे रही है- विजय कुमार सिन्हा 

नई दिल्ली, 2 अप्रैल - सुप्रीम कोर्ट द्वारा आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को जमानत दिए जाने पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "...जेल भी न्यायालय भेज रही है और बेल भी न्यायालय दे रही है लेकिन ये संविधान विरोधी लोग दोहरा चरित्र अपनाते हैं और संविधान व संवैधानिक संस्था का अपमान करते हैं।"