भारत के दक्षिणी राज्यों में चक्रवात दित्वाह का असर
भारत के दक्षिणी राज्यों में चक्रवात दित्वाह का असर देखा जा रहा है. तमिलनाडु सहित 3 राज्यों में भीषण बारिश का क्रम जारी है चेन्नई मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी है। समुद्र में तेज़ उफान और लगातार बदलते मौसम की स्थिति ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। तमिलनाडु के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है, जिसमें तिरुवल्लूर सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में शामिल है।चक्रवात दितवाह गुजरने के बाद से तिरुवल्लूर जिले में भारी बारिश दर्ज की गई। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। कई इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आई है, जिससे लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। प्रशासन ने राहत और बचाव दलों को हाई अलर्ट पर रखा है। तमिलनाडु | चक्रवात दितवाह के बाद तिरुवल्लूर जिले में भारी बारिश हुई। चक्रवाती तूफान दित्वाह काफी रफ्तार से तमिलनाडु, पुडुचेरी , कर्नाटक और दक्षिणी आंध्र के तटों की ओर तेजी से बढ़ रहा है. समुद्री किनारे रहने वाले मछुआरों को भी खतरे वाले इलाके से दूर जाने के लिए कहा गया है.

