इथेनॉल ब्लेंडिंग: भारत ने नवंबर, 2022 तक 10 फीसदी का लक्ष्य हासिल किया
नई दिल्ली, 11 दिसंबर, इथेनॉल को लेकर केरल की चलाकुडी लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद बेनी बेहनान के सवाल पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि 2014 में जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने थे, भारत में इथेनॉल ब्लेडिंग 1.4 फीसदी होता था। 2006 में तत्कालीन सरकार 10 राज्यों में 5 फीसदी ब्लेडिंग चाहती थी, लेकिन ऐसा संभव नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद सरकार ने नवंबर, 2022 तक 10 फीसदी ब्लेडिंग का लक्ष्य निर्धारित किया, जिसे हासिल भी किया गया।
#इथेनॉल ब्लेंडिंग

