नेशनल शिवसेना लीडर दीपक कंबोज की बेटी की मौ.त
जालंधर, 1 जनवरी - जालंधर के मीठा बाजार में नेशनल शिवसेना लीडर दीपक कंबोज के घर पर खुशियों से पहले मातम छा गया। दीपक कंबोज की 22 साल की बेटी की मौत हो गई। मृतका की पहचान मुनमुन चितवन के तौर पर हुई है। परिवार वालों ने बताया कि वह नहाने के लिए बाथरूम गई थी, जहां गीजर के पाइप से गैस लीक होने की वजह से मुनमुन की मौत हो गई। आज मुनमुन का जन्मदिन था, लेकिन कल शाम को यह घटना हुई और परिवार की खुशियां गम के आंसुओं में बदल गईं।
पिता ने बताया कि कल नए साल पर बेटी का जन्मदिन था, जिसके लिए घर में पहले से ही तैयारियां चल रही थीं, लेकिन अचानक बेटी की मौत से घर की खुशियां गम में बदल गईं।
#नेशनल शिवसेना लीडर दीपक कंबोज की बेटी की मौ.त

