यूरोपीय संघ की टैरिफ में कमी से भारत को बहुत ही फायदा पहुंचेगा- शाइना एन.सी.
मुंबई, 27 जनवरी - शिवसेना नेता शाइना एन.सी. ने भारत-EU FTA पर कहा, "यूरोपीय संघ की टैरिफ में कमी से भारत को बहुत ही फायदा पहुंचेगा। 90% भारतीय उत्पाद हैं, जिनमें टैरिफ उन्मूलन होगा। 93% ऐसे भारतीय उत्पाद हैं जहां जीरो टैरिफ होगा। इससे भारत को जरूर फायदा होगा... यूरोपीय संघ के साथ यह जुड़ाव है। वहां हमारे बहुत सारे सेक्टर्स हैं, जिन्हें इसका फायदा मिलेगा... लोग सवाल कर रहे हैं कि भारत के मेक-इन इंडिया अभियान का क्या? भारत के जो बाजार हैं, हमारी मशीनें हैं, उत्पाद हैं, यूरोपीय संघ इसका फायदा उठाएंगे... भारत की अर्थव्यवस्था के लिए यह एक बहुत ही फायदेमंद निर्णय लिया गया है।
#यूरोपीय संघ
# भारत
# शाइना एन.सी.

