जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता की हत्या


जालंधर, 6 फरवरी - जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता लकी ओबेरॉय की मॉडल टाउन में गुरुद्वारा साहिब के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया है कि लकी को पांच गोलियां लगीं, जिसके बाद उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। इस घटना से जालंधर शहर में डर का माहौल बन गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। लकी ओबेरॉय की पत्नी ने आम आदमी पार्टी की तरफ से नगर निगम का चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गई थीं। लकी कैंट विधानसभा क्षेत्र की इंचार्ज राजविंदर कौर थियारा के करीबी बताए जाते हैं।

#जालंधर