क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रिंकू सिंह और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. टी20 वर्ल्ड कप के बीच धाकड़ खिलाड़ी रिंकू सिंह के सिर से पिता का साया उठ गया है. भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का आज तड़के निधन हो गया. रिंकू सिंह के पिता का नाम खानचंद्र सिंह था. उन्हें कैंसर की बीमारी थी. वह स्टेज 4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे. ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में उनका इलाजा चल रहा था. मगर आज शुक्रवार को उन्होंने आखिरी सांस ली.
रिंकू के पिता, खानचंद सिंह, लिवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। तबियत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें 21 फरवरी को ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। शुक्रवार की सुबह 4:36 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का हिस्सा रिंकू जिम्बाब्वे के खिलाफ गुरुवार को चेन्नई में हुए मैच से पहले रिंकू अपने इलाजरत पिता को देखने के लिए नोएडा आए थे। मैच से पहले वह टीम से जुड़े थे। हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था।

