तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और AIADMK से निकाले गए नेता ओ. पन्नीरसेल्वम आज DMK में शामिल हो सकते हैं: सूत्र
75 साल के ओ. पन्नीरसेल्वम तीन बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। 2016 में जयललिता के निधन के बाद, AIADMK को अंदरूनी झगड़ों का सामना करना पड़ा।तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और एआईएडीएमके से निकाले गए नेता ओ पन्नीरसेल्वम ने डीएमके का दामन थाम लिया है। पन्नीरसेल्वम ने पार्टी प्रमुख और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन और अन्य लोगों की मौजूदगी में डीएमके में शामिल हुए। पिछले दिनों उन्होने मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन को मौजूदा विधानसभा कार्यकाल पूरा करने पर शुभकामनाएं दीं थी। तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वो आने वाले दिनों में डीएमके में शामिल हो सकते हैं। पन्नीरलेल्वम को कभी दिवंगत जे. जयललिता का उत्तराधिकारी माना जाता था। वो उनके मित्र और सहयोगी होने की वजह से कई बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और उपमुख्यमंत्री का पद भी संभाल चुके हैं।

