पश्चिम एशिया संकट पर संसद में विपक्षी सांसदों ने मकर द्वार पर किया प्रदर्शन
पश्चिम एशिया संकट को लेकर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित अन्य विपक्षी सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया
देश के उच्च सदन का आगाज आज काफी हंगामेदार रहा. ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में बढ़ते संकट पर आज राज्यसभा में भी चर्चा हुई. सदन के नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ऊर्जा सुरक्षा पर जैसे ही अपनी बात रखी. नेता सदन जेपी नड्डा भड़क गए. नड्डा ने तल्ख तेवरों के साथ अपनी सीट से उठे और खरगे पर आरोप लगाते हुए कहा कि आप लोग आराजकता मत फैलाइए. नड्डा ने तो यहां तक कह दिया कि विपक्ष चर्चा करने के बजाय हुड़दंग करना चाहता है. इनकी रुचि हमेशा इन चीजों में ही रही है.
विदेश मंत्री एस जयशंकर के संबोधन के बाद सांसद जेपी नड्डा ने बोलते ही विपक्ष को निशाने पर ले लिया. एस जयशंकर के मिडिल ईस्ट देशों में स्थिति और इजरायल-ईरान युद्ध पर संक्षेप में बात कही. खरगे सहित पूरे विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए नड्डा ने कहा कि विपक्ष के नेता ने एस जयशंकर की ओर से ब्रीफिंग की बात जानते हुए भी अपनी ओर से डिटेल देनी शुरू कर दी. इसका सीधा मतलब है कि विपक्ष की इच्छा कभी भी चर्चा करने में नहीं रही है. मैं कहूंगा तो अच्छा नहीं लगेगा पर इनकी रुचि हुड़दंग मचाने में रहा है. नड्डा ने कहा कि विपक्ष अराजकता फैलाना चाहता है और ये व्यवहार गैगजिम्मेदाराना है.

