मौसम विभाग का  बारिश को लेकर नया अलर्ट 


मौसम विभाग ने बारिश को लेकर नया अलर्ट किया जारी । पूर्वी भारत से लेकर उत्तर भारत के 5 राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी । इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलेगी हवाएं । इस दौरान आकाशीय बिजली और वज्रपात की भी संभावना । पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हल्की बारिश और बर्फबारी की भविष्यवाणी की है। इसके साथ ही, अगले 2 दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में तापमान में 2°C तक की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। कोंकण और तटीय गुजरात में गर्म और आर्द्र मौसम की स्थिति बनी हुई है। 

#मौसम विभाग