मोतिहारी में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, 1 जवान शहीद, 2 कुख्यात ढेर

 

मोतिहारी, पूर्वी चंपारण (बिहार),17, मार्च : मोतिहारी के चकिया थाना इलाके के सिहोरवा मठ के पास पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। घटना सोमवार देर रात की है. करीब एक घंटे तक चली इस मुठभेड़ में एक जवान की मौत भी हो गई। जबकि दो कुख्यात अपराधी मारे गए। फिलहाल मामले में जांच जारी है। 

#मोतिहारी