द्रास में हुई बर्फबारी, तापमान में आई गिरावट
द्रास, (लद्दाख) ,17, मार्च : लद्दाख के द्रास में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। इलाके में ताजा बर्फबारी देखने को मिली, जिससे पूरा द्रास सफेद चादर में ढक गया है। बर्फबारी के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है और ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर यात्रा करने वालों को। सड़कों पर बर्फ जमने से यातायात भी प्रभावित हुआ है।
#द्रास
# बर्फबारी

