कई राज्यों में 18-20 मार्च के दौरान गरज के साथ बारिश होगी


उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। हिमालयी क्षेत्रों में ऊंची चोटियों पर हिमपात और घाटियों व आसपास के मैदानी इलाकों में गरज के साथ बारिश, तेज हवाएं चलने और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि होने से तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उससे सटे आसपास के मैदानी इलाकों में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते 18 से 20 मार्च के दौरान इन इलाकों में बारिश और तूफानी हवाओं के साथ कहीं-कहीं ओले गिरने की संभावना है।

देश के कई राज्यों में अचानक मौसम बदल गया है। दिल्ली एनसीआर में बूंदाबांदी से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मार्च के महीने में ही यहां लोगों को मई जून वाली गर्मी का का सामना करना पड़ रहा था। मौसम विभाग के अनुसार 17 मार्च से नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का असर देखने को मिलेगा। इस वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण कई जगहों पर गरज-चमक, तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को इस दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

#बारिश