आज कांग्रेस पार्टी भारत के खिलाफ खड़ी नजर आ रही है: संबित पात्रा

दिल्ली: भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा, "यूनाइटेड स्टेट्स कमीशन फॉर इंटरनेशनल फ्रीडम रिलीजियस नाम का एक कमीशन अमेरिका में है जिसने मार्च 2026 की अपनी एक रिपोर्ट में इस कमीशन ने RSS और RAW पर प्रतिबंध लगाने की बात कही है। इसका जवाब भारत की सरकार की ओर से MEA ने स्पष्ट रूप से दिया है और कहा है कि ये जो कमीशन है अमेरिका का, सब्जेक्टिव रूप से काम करता है। इसके सोर्स विश्वसनीय सोर्स नहीं हैं। उनके पास कोई तथ्य नहीं है। एक तरह से भारत सरकार के विदेश विभाग ने इस कमीशन की रिपोर्ट को खारिज किया है... कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल ने यूनाइटेड स्टेट कमीशन फॉर इंटरनेशनल फ्रीडम रिलीजियस की जो मार्च 2026 की रिपोर्ट है उसका समर्थन किया है... हिंदुस्तान की खिलाफत में राहुल गांधी किस हद तक जा सकते हैं... दुखद है कि भाजपा और पीएम मोदी के खिलाफ बोलते-बोलते आज कांग्रेस पार्टी भारत के खिलाफ खड़ी नजर आ रही है।"

#संबित पात्रा