राहुल गांधी जब भी बाहर जाते हैं तो सदन और भारत का अपमान करते हैं- संबित पात्रा 

नई दिल्ली, 17 दिसंबर - भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा, "नेता प्रतिपक्ष का एक बहुत महत्वपूर्ण दायित्व होता है। नेता प्रतिपक्ष को बहुत जिम्मेदारी के साथ व्यवहार रखना होता है विशेष तौर पर तब जब नेता प्रतिपक्ष विदेश की भूमि पर हो। यहां सदन में इतनी महत्वपूर्ण चर्चा हो रही है और राहुल गांधी जर्मनी में हैं। राहुल गांधी ने कहा है कि भारत में मैन्युफैक्चरिंग खराब है। वे भारत के विरोध में बोलते हैं। वे जब भी बाहर जाते हैं तो सदन और भारत का अपमान करते हैं। 

#राहुल गांधी
# भारत
# संबित पात्रा
# सदन