AAP MLA हरमीत सिंह पठानमाजरा गिरफ्तार

 

चंडीगढ़, 25 मार्च - सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, AAP MLA हरमीत सिंह पठानमाजरा को सनौर विधानसभा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई पटियाला पुलिस ने की बताई जा रही है। आपको बता दें कि पठानमाजरा को रेप के एक मामले में सितंबर 2025 से कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया हुआ था।

जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तारी से बचने के लिए पठानमाजरा ऑस्ट्रेलिया भाग गया था। बाद में पुलिस ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया। वह ऑस्ट्रेलिया से लाइव होकर बार-बार सरकार के खिलाफ बोलता था। मंगलवार देर रात उसे मध्य प्रदेश के ग्वालियर में देखे जाने पर गिरफ्तार किया गया।

#हरमीत सिंह पठानमाजरा
#गिरफ्तार