पीएम मोदी में वेस्ट बैंक में इजराइली कार्रवाई का विरोध करने की हिम्मत नहीं', जयराम रमेश ने साधा निशाना

 

कांग्रेस ने शनिवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में हिम्मत नहीं है कि वह वेस्ट बैंक में इजराइली की ओर से कि जा रही कब्जे की कार्रवाई का विरोध करें और "अपने मित्र" बेंजामिन नेतन्याहू के सामने सच बोल सकें।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि इजराइल पश्चिम एशिया में युद्ध के बहाने अपने "ग्रेटर इजराइल" के नजरिए को आगे बढ़ा रहा है।

जयराम रमेश का पीएम मोदी से सवाल
रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, "ईरान पर अमेरिका-इजराइल की बमबारी और ईरान के जवाबी हमले का आज 28वां दिन है। पिछले चार हफ्तों में, जबकि दुनिया की नजर होर्मुज जलडमरूमध्य और खाड़ी देशों में ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर रही है, इजराइल ने गाजा के लोगों पर अपनी क्रूरता जारी रखी है, दक्षिणी लेबनान में अपने लिए एक बड़ा बफर जोन बनाने के लिए अभियान शुरू किया और वेस्ट बैंक पर अपने कब्जे को पक्के कब्जे में बदलने के लिए कदम उठाए।"

#पीएम मोदी