आशा है भारत-नेपाल साझेदारी और मजबूत होगी: खड़गे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बालेंद्र शाह को नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर शनिवार को बधाई दी और उम्मीद जताई कि भारत एवं नेपाल की स्थाई साझेदारी और मजबूत होगी।
नेपाल में ‘जेन जेड’ के विरोध प्रदर्शन के कारण के पी शर्मा ओली नीत सरकार के सत्ता से अपदस्थ होने के छह महीने बाद, बालेंद्र शाह ‘बालेन’ ने नेपाल के लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में शुक्रवार को शपथ ली।
#खड़गे

