दिल्ली विधानसभा का स्पेशल सेशन आज, निंदा प्रस्ताव लाया जाएगा : परवेश वर्मा
नई दिल्ली, 28 अप्रैल - महिला आरक्षण बिल पर दिल्ली विधानसभा के स्पेशल सेशन के बारे में दिल्ली के मंत्री परवेश वर्मा ने कहा, "आज दिल्ली विधानसभा का स्पेशल सेशन है। संसद में विपक्ष नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने के लिए एकजुट हुआ है... आज पूरे विपक्ष के एकजुट होने से लाखों महिलाओं के सपने टूट गए हैं। आज सरकार की तरफ से निंदा प्रस्ताव लाया जाएगा। हम देश और दिल्ली की महिलाओं को यह संदेश देंगे कि हमारी पार्टी, हमारी सरकार, देश की महिलाओं के साथ खड़ी है।"
#दिल्ली विधानसभा
# स्पेशल सेशन

