होशियारपुर में खुलेआम गुंडागर्दी, युवक ने बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा

होशियारपुर, 15 मई - होशियारपुर के जैतपुर गांव में खुलेआम गुंडागर्दी देखने को मिली है। जानकारी के मुताबिक, एक युवक ने एक बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा। युवक ने बुजुर्ग को डंडे से बुरी तरह पीटा। यह आपसी रंजिश का मामला बताया जा रहा है। इस हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। बुजुर्ग को चंडीगढ़ PGI रेफर कर दिया गया है।

#Hoshiarpur
# Crime News