ADG एस.के. भगत ने मैनपुरी में पुलिस बल के साथ किया पैदल मार्च
मैनपुरी (उत्तर प्रदेश), 4 जून - ADG एस.के. भगत ने आज मैनपुरी में पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया।
ADG एस.के. भगत ने बताया, "अभी-अभी मैंने आगरा जोन का कार्यभार संभाला है। यहां व्यापारियों से मुलाकात हुई है। जनता की नब्ज़ जानने का प्रयास है। शासन के अनुरूप अपराध मुक्त समाज की परिकल्पना को कितना जमीन पर उतार पाए हैं, इसका आकलन भी हो रहा है।
#ADG

