पंजाब के कई जिलों में महसूस हुए भूकंप के झटके

चंडीगढ़, 5 जून - पंजाब में शुक्रवार रात करीब 10 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अचानक आई इस थिरकन से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोग दहशत के मारे अपने-अपने घरों और ऊंची इमारतों से बाहर निकल आए।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, भूकंप का असर पंजाब के कई हिस्सों में देखा गया है। मुख्य रूप से अमृतसर, तरनतारन, जालंधर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। गनीमत यह रही कि इस भूकंप के कारण फिलहाल राज्य में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

 
#पंजाब
# भूकंप