श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक सुनील शेट्टी 

अमृतसर, 19 अगस्त - फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी अपने परिवार के साथ श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए। इस दौरान उन्होंने जहां गुरबाणी कीर्तन का श्रवण किया, वहीं पंगत में बैठकर लंगर भी ग्रहण किया।

इस मौके पर सुनील शेट्टी ने कहा कि वह अपनी शादी की सालगिरह के अवसर पर यहां आए हैं और उनकी हमेशा कोशिश रहती है कि साल में एक या दो बार वह जरूर यहां आएं। उन्होंने कहा कि यहां सभी लोग सेवा भावना के साथ आते हैं और यह देखकर वह भावुक हो जाते हैं।

#श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक सुनील शेट्टी