राजा वड़िंग ने मोहम्मद मुस्तफा को भेजा कानूनी नोटिस
चंडीगढ़, 22 अगस्त - पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पूर्व डी.जी.पी. मोहम्मद मुस्तफा को कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस एक इंटरव्यू के दौरान मोहम्मद मुस्तफा द्वारा राजा वड़िंग के खिलाफ दिए गए कथित आपत्तिजनक और बदनाम करने वाले बयानों के संबंध में जारी किया गया है। नोटिस में राजा वड़िंग के वकील द्वारा 48 घंटे के अंदर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और अपने बयान वापस लेने की मांग की गई है। तय समय में जवाब नहीं मिलने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#राजा वड़िंग ने मोहम्मद मुस्तफा को भेजा कानूनी नोटिस

