चंडीगढ़ के सेक्टर 17 में पंजाब के कर्मचारियों ने की रैली 


चंडीगढ़, 27 अगस्त -चंडीगढ़ के सेक्टर 17 में पंजाब के कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ उनके DA और दूसरी मांगों को हल न करने के विरोध में बड़े पैमाने पर रैली की है। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई हैं। दूसरी ओर, चंडीगढ़ प्रशासन ने भी बड़े पैमाने पर पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की है। दिन की गर्मी और उमस में कर्मचारी और पेंशनर सरकार के खिलाफ डटे हुए हैं।

#चंडीगढ़