आर.एस.एस., भाजपा या सरकार की आलोचना करने की है आजादी, लेकिन देश का अपमान पड़ेगा महंगा - केंद्रीय मंत्री रिजिजू
नई दिल्ली, 31 अगस्त- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने न्यूयॉर्क में आर.एस.एस. प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम स्थल के बाहर भारतीय झंडे के अपमान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। यह विरोध प्रदर्शन शनिवार को मैडिसन स्क्वेयर गार्डन के बाहर हुआ।
रिजिजू ने रविवार रात घटना का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा कि हम हमेशा कहते रहे हैं कि आप आर.एस.एस., भाजपा या सरकार की आलोचना करने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन हमारे झंडे और मेरे देश का अपमान न करें। इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
रिजिजू द्वारा साझा किए गए वीडियो में मैडिसन स्क्वेयर गार्डन के बाहर एक प्रदर्शनकारी को अपनी टांग से बांधकर भारतीय झंडे का अपमान करते हुए देखा गया। इसके बाद अन्य प्रदर्शनकारियों ने तिरंगे को कई टुकड़ों में फाड़ दिया और खालिस्तान समर्थक नारे लगाए।

