अंबाला के मंदिरों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के त्यौहार की तैयारियां जोरों पर
नई दिल्ली, 3 सितंबर - अंबाला के मंदिरों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के त्यौहार की तैयारियां जोरों पर चल रही है, कल श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार है जिससे पहले सभी मंदिरों को सजाया गया है श्रद्धालु आकर मंदिरों में भी मंदिर को सजाने में सेवा भाव से जुड़े हुए हैं, साथ ही अंबाला के बाजारों में लड्डू गोपाल सहित श्री कृष्ण जन्माष्टमी से संबंधित सभी सामग्री बाजारों में उपलब्ध हो रही है ! लोग बाजार से अपने घरों के मंदिरों को भी सजाने के लिए कपड़े वगैरह लेकर जा रहे हैं जिससे भगवान कृष्ण की प्रतिमा को सजाया जा सके ! अंबाला का ऐतिहासिक सनातन धर्म मंदिर भी अच्छे से सजा हुआ है, वहां पर श्रद्धालु आ रहे हैं, मंदिर के पुजारी का कहना है की मंदिर में कल जन्माष्टमी का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया जायेगा !

