SSP शिमला गौरव सिंह ने पुलिस थाना ठियोग का किया निरीक्षण

ठियोग (शिमला), 27 सितंबर (मनीष शारदा)- एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने पुलिस थाना ठियोग का औपचारिक दौरा कर थाना की कार्यप्रणाली और पुलिस कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न विषयों का जायजा लिया।

दौरे के दौरान अपराधों की जांच और डिटेक्शन को बेहतर बनाने, लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने तथा क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी और गश्त को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए फागू और छैला में अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध करवाया गया है। इससे इन क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी और निगरानी बढ़ेगी।

एसएसपी गौरव सिंह ने पुलिस कर्मचारियों के कल्याण और सुविधाओं को भी प्राथमिकता दी। थाना भवन की आवश्यक मरम्मत के लिए विभाग की ओर से धनराशि उपलब्ध करवाई गई है। इससे थाना परिसर की सुविधाओं और कार्य वातावरण में सुधार किया जा सकेगा।

इस दौरान एसएसपी ने पुलिस कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को बेहतर पुलिसिंग, नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, अनुशासन बनाए रखने और जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

#SSP शिमला गौरव सिंह ने पुलिस थाना ठियोग का किया निरीक्षण