दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी सिख जत्थे का गर्मजोशी से स्वागत


*जत्था ताशकंद से दोपहर 1:25 बजे दिल्ली पहुंचा
*भारत में धार्मिक स्थलों के दर्शन करने के बाद, यह 30 अक्टूबर को वापस आएगा

अमृतसर : दिल्ली पहुंचे 48 सदस्यों वाले पाकिस्तान सिख जत्थे का दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
ताशकंद से दोपहर 1:25 बजे दिल्ली पहुंचे पाकिस्तान सिख जत्थे में 48 पुरुष, महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। यह जत्था अमृतसर, दिल्ली, आनंदपुर साहिब, ऋषिकेश और हेमकुंट साहिब के दर्शन करने के बाद 30 अक्टूबर को पाकिस्तान वापस लौटेगा।

#दिल्ली पहुंचे