क्या खाना खाने के सही नियमों का पालन करती हैं आप ?

खाना खाने के सही नियम हमें स्वस्थ तो बनाते ही हैं, इससे हम चिरजीवी भी बने रहते हैं। खाने की गलत आदतों और तौर तरीके से शरीर में पोषक तत्वों की मात्रा में असंतुलन पैदा होता है और खान-पान की स्वस्थ आदतों के अभाव में हमारे स्वास्थ्य पर भी इसका बुरा असर होता है। खाने पीने के मामले में सफाईर् बरतना, खाने से पहले हाथ धोना, साफ  बर्तनों में खाना, जिन बर्तनों में खाना स्टोर किया जाए उनकी साफ -सफाईर्, इन सब चीज़ों का ख्याल रखना चाहिए। क्या आप खाना खाने के नियमों से वाकिफ हैं? जरा परखिए तो इस क्विज़ के जरिये अपने आपको-
1. प्रतिदिन खाने के समय का रूटीन क्या है?
क. सुबह, दोपहर और रात का खाना तय समय पर खाती हैं।
ख. जब समय मिले तभी खाती हैं।
ग. जब भूख लगती है खा लेती हूं।
2. एक खाने से दूसरे खाने के बीच में समय का कितना अंतर देती हैं ?
क. हर घंटे बाद
ख. 3 से 4 घंटे
ग. 1 से 6 घंटे
3. खाने के बीच आप कैसे स्नैक्स लेती हैं?
क. बाहर की तली भुनी चीज़ें ही अच्छी लगती हैं।
ख. घर के बने स्नैक्स ही पसंद हैं।
ग. स्नैक्स से जितना संभव हो दूर रहती हैं।
4. एक्सरसाइज के बाद आप क्या खाती हैं?
क. जमकर स्नैक्स का मजा लेती हैं।
ख. स्नैक्स की बजाय हेल्दी ड्रिंक्स लेती हैं।
ग. स्नैक्स और ड्रिंक दोनों थोड़ी-थोड़ी मात्रा में लेती हैं।
5. खाना खाने का आपका तरीका क्या है?
क. खाना चबा-चबाकर आराम से खाती हैं।
ख. कम समय होने के कारण जल्दी-जल्दी खाती हैं।
ग. मौके के अनुसार खाती हैं।
6. पानी पीने के बारे में आपकी क्या दिनचर्या है?
क. गर्मी में तो 10-12 गिलास पीती हैं, लेकिन सर्दी में सिर्फ  एक या दो गिलास ही पीती हैं।
ख. सर्दी हो या गर्मी प्रतिदिन 8 से 10 गिलास पानी पीती हैं।
ग. कोई तयशुदा नियम नहीं है, जब प्यास लगे पी लेती हैं।
7. रात का खाना खाने के नियम क्या है?
क. खाना देर से खाकर तुरंत सो जाती हैं।
ख. सोने से 3-4 घंटे पहले खाना खा लेती हैं।
ग. सोने से दो तीन घंटे पहले खाना खाकर टहलती ज़रूर हैं।
8. रात को सोने से पहले क्या लेती हैं?
क. एक कप चाय या कॉफ ी।
ख. दो तीन गिलास पानी।
ग. एक गिलास गर्म दूध।
9. बाहर खाना खाने के विषय में आपका क्या रूटीन है?
क. कभी-कभी बाहर का खा लेते हैं।
ख. रोज बाहर खाना अच्छा लगता है।
ग. बाहर खाते हैं लेकिन भूख से कम खाते हैं।
10. आपका खाना खाने का तरीका क्या है?
क. परिवार के साथ मिलकर खाती हैं।
ख. अपने कमरे में टीवी देखते हुए खाना खाती हैं।
ग. जहां मन किया वहीं बैठकर खा लेती हैं।
निष्कर्ष
अगर आपने सभी सवालों के दिए गए विकल्पों को ध्यान से पढ़कर उसी विकल्प पर टिक लगाया है, जो वास्तव में आप पर लागू होता है तो अब अंकों के आधार पर  खाना खाने के संबंध में सही नियमों के पालन पर अपने आंकलन को लेकर तैयार हो जाइयें। यदि आपको 40 से 50 अंक मिले हैं तो समझिये कि खाना खाने से संबंधित नियमों के पालन में आप ‘ए’ श्रेणी में रखने लायक हैं। यदि आपने 30 से 40 अंक हासिल किए हैं, तो ज्यादा चिंता की बात नहीं है।
 खाना खाने के सही नियमों की समझ आपमें है लेकिन अनुशासन के थोड़े अभाव के कारण आपके अंकों का ग्राफ  और बेहतर हो सकता है। अगर आपने 20 से कम अंक हासिल किये हैं तो समझिये कि खाने के विषय में आपमें ज्ञान का अभाव है। खाना सिर्फ  खाना नहीं है इसे अगर हम सही समय और सही तरीके से खाएं तभी स्वस्थ रह सकते हैं। आपमें इसकी समझ होना बेहद ज़रूरी है।
-इमेज रिफ्लेक्शन सेंटर 
प्रस्तुति -पिंकी अरोड़ा