न्यूटन का पालना कैसे बनाएं ?

बच्चो! आज मैं आपको न्यूटन के पालना प्रोजेक्ट के बारे में बताऊंगा, जिससे हमें एनर्जी कंजर्वेशन और मोमेंटम के बारे में मालूम होता है। इस प्रयोग के लिए आपको बहुत ही साधारण मेटीरियल की ज़रूरत पड़ेगी। आपको एकत्र करनी होंगीं 5 बाउंसी यानी टप्पा खाने वाली गेंदें, 5 पुशपिंस, धागा, 4 एक सी बोतलें जो कम से कम 8 इंच ऊंची हों, 4 बांस की खपचियां, पैमाना और टेप। 
अब आपको करना यह है कि ध्यानपूर्वक एक-एक पुशपिन को एक एक बाउंसी बॉल में स्टिक कर दें। इसके बाद धागे के 17-17 इंच लम्बे पांच टुकड़े काट लें। एक धागे के केंद्र को पुशपिन से बांध दें जोकि बाउंसी बॉल में लगाया था। यही काम शेष बाउंसी बॉल्स के साथ भी करें। 
यह सुनिश्चित कर लें कि सभी बोतल पानी या किसी सुरक्षित लिक्विड से भरी हों और उनके कैप ठीक से लगे हों ताकि लिक्विड बाहर न आ सके। बोतलों को रेक्टएंगल के चारों कोनों पर रख दें जोकि 6 इंच चौड़ा और 10 इंच लम्बा हो। अब बांस की खपचियों को बोतलों पर इस तरह से रख दें कि रेक्टएंगल बन जाये। जो छोटी साइड हैं उनसे बांस की खपचियां दोनों तरफ बाहर को निकल रही हों। अब बांस की खपचियां को बोतलों के ढक्कन पर टेप कर दें कि वह अपनी जगह पर बनी रहें। 
बाउंसी बॉल्स के धागों के सिरों को लम्बी साइड वाली बांस की खपचियां से बांध दें। यह सुनिश्चित करें की हर बॉल समान ऊंचाई पर हो और सभी बॉल्स पंक्ति में हों।
सभी बॉल्स लटकी हुई हों और जितना संभव हो सके उतनी नीची हों। जहां धागे बांधें हैं वहां टेप लगा दें ताकि धागे इधर-उधर खिसके नहीं। 
अब समय आ गया है कि आप अपने न्यूटन के पालने को टेस्ट करें। ध्यानपूर्वक एक बॉल को एक सिरे से खींचें और उसे छोड़ दें।
आप देखेंगे कि दूसरे सिरे पर बॉल ‘उड़’ रही है। अब दो बॉल्स को पुल करके छोडें और देखें कि दूसरी तरफ कितनी बॉल्स ‘उड़ती’ हैं। 
न्यूटन का तीसरा नियम यह है कि हर एक्शन (बल) का बराबर व विपरीत रिएक्शन होता है। अगर ऑब्जेक्ट अ ऑब्जेक्ट ब पर फोर्स (बल) लगाता है तो ऑब्जेक्ट ब भी ऑब्जेक्ट ए पर बराबर व विपरीत बल लगाता है। 
जब भी दो ऑब्जेक्ट्स टकराते हैं तो कुल काइनेटिक एनर्जी समान रहती है। ऑब्जेक्ट्स के मास और स्पीड पर टकराते समय कितनी एनर्जी निर्भर करती है। इसलिए जब तेजी से मूव कर रहा ऑब्जेक्ट समान मास के स्थिर ऑब्जेक्ट से टकराता है तो मोमेंटम (मूवमेंट) तेज़ ऑब्जेक्ट से स्थिर ऑब्जेक्ट में ट्रांसफर हो जाता है। अगर टकराव स्टेटिक है तो फ्रिक्शन के कारण एनर्जी नष्ट नहीं होगी, स्थिर ऑब्जेक्ट तेज ऑब्जेक्ट की स्पीड से मूव करेगा और रुकेगा नहीं। न्यूटन के पालने में सभी बॉल्स का मास समान है हार्ड रबर के कारण टकराव अधिकतर इलास्टिक होगा।

-इमेज रिफ्लेक्शन सेंटर