भारतीय जीवन बीमा निगम ने वार्षिक लक्ष्य पूरा किया



जालन्धर, 16 मार्च (अ.स.): भारतीय जीवन बीमा निगम की 17 डिवीज़नों दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल व जम्मू में फैले एल.आई.सी. व्यापार के अंतर्गत 14 मार्च 2018 वित्तीय वर्ष 2017-18 का वार्षिक प्रीमियम लक्ष्य पूरा कर लिया है। उत्तरी जोन के क्षेत्रीय प्रबंधन एम.आर. कुमार ने कहा कि भारतीय जीवन बीमा निगम के बढ़िया प्रीमियम व्यापार का श्रेय हमारे एजेंटों, डिवैल्पमेंट अधिकारियों तथा मार्किटिंग अधिकारियों को जाता है। उन्होंने कहा कि हम लोगाें के भी अति धन्यवादी हैं जो भारतीय जीवन बीमा निगम पर पूर्ण विश्वास कर पॉलिसी करवाते हैं।