विश्व की प्रसिद्ध इमारतें

विश्व में बहुत सारी महंगी इमारतें हैं, जिन पर अरबों रुपए खर्च किए गए हैं। विश्व की कुछ एक इमारतें यह हैं, जिनकी विश्व में चर्चा होती है। विश्व में नंबर एक के रैंक पर, जिसका नाम ‘मरीना बे सैंडज’,जो सिंगापुर में है। यह इमारत 2010 में बनी, जिस पर 6 बिलियन अमरीकी डालर खर्च किया गया। यह 194 मीटर लंबी है, इसके 57 फ्लोर हैं। इसको लास वेगास सैंडज ने तैयार किया है। इसमें 2561 कमरे हैं, यह 120,000 मीटर में बना है। इसमें कई मॉल, म्यूजियम, दो थियेटर, आईस स्केटिंग, 500 टेबल वाला कैसीनो, 1600 स्लाट मशीनें आदि। 2011 में सेवन स्टार होटल को भी बनाया गया जो दुनिया में एक है। इस इमारत को बनाने के लिए स्टील, रेत, महंगे मैटीरियल का इस्तेमाल किया गया है। इसके कसीनो से हर साल 1 बिलियन का लाभ होता है। यहां पर 50,000 से ज्यादा लोग आते हैं।  सिंगापुर में ही दूसरी विश्व की इमारत है ‘रिसोर्ट वर्ल्ड सेन्टोसा’ जिसको 5.38 बिलियन डालर से 50 मीटर ऊंचाई का बनाया गया। यह इमारत भी 2010 में बनकर तैयार हुई। इसको सेन्दोसा आईलैंड पर बनाया गया है। इसकी खासियत यह है कि यहां पर दो कैसीनो हैं। एक यूनिवर्सल स्टूडियो थीम पार्क, मारीन थीम पार्क, विश्व का बड़ा ओरोनेरियम है। इसको जैटिंग सिंगापुर कंपनी ने बनाया है। यह पूरी इमारत 121 एकड़ में बनी है। यहां पर 10,000 लोग काम करते हैं। 2010 में चार नए होटल, एक नया कैसीनो, मारीन लाइफ पार्क को बनाया गया। इस में नये रिसोर्ट की ओपनिंग में यहां प्रधानमंत्री ली सेन लूंग आए। यहां पर चीनी लोग नया साल धूमधाम से मनाते हैं। यहां के 6 होटलों में 1800 कमरे हैं जो भी विजिटर आता है उसको एंट्री फीस देनी पड़ती है। विश्व की तीसरे नंबर की इमारत है एमीरेटस पैलेस जो आबूधाबी में 71 मीटर लंबी है। इसको 2005 में बनाया गया, यह 52 फ्लोर की है। इस इमारत को जोन इलीयत रीबा ने तैयार किया। यह कंपनी बड़े-बड़े होटलों का निर्माण करती है। इस इमारत को आबूधाबी सरकार ने बनाया है। यह 8,50,000 मीटर के क्षेत्र में है। इस पर 3.9 बिलियन डालर खर्च किया गया है। इसमें 2500 गाड़ियों को पार्क किया जा सकता है। इस पर हैलीपैड भी बना है। 85 हैक्टेयर में गार्डन, 302 कमरे आदि हैं।  अमरीका का ‘दा कासमोपोलिटन’ विश्व में चौथे नंबर पर है, जो लास वेगास में है। इसको 15 दिसम्बर 2010 को खोला गया। इस पर 3.9 बिलियन डालर का खर्च आया। 75000 वर्ग फीट में 2995 कमरे, 300000 वर्ग फीट में कैसीनो, स्पा-फिटनेस 40,000 वर्ग फीट आदि में है।  इनके अलावा और भी महंगी इमारतें हैं जैसे लास वेगास की विन रिसोर्ट 3.26 बिलियन डालर की लागत की, वैनेटियन मकाऊ 2.97 बिलियन डालर, सिटी ऑफ ड्रीम्स-2.76 बिलियन डालर, एंटीला-2.53 बिलियन डॉलर, बेलागियो टावर- 2.17 बिलियन डालर का है।

 — तरसेम बद्धन