सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण आज, दोपहर बाद बंद होंगे मंदिर

नई दिल्ली, 27 जुलाई - साल 2018 का दूसरा पूर्ण चंद्र ग्रहण आज है। ये पूर्ण चंद्र ग्रहण भारत समेत विश्व के कई देशों में देखा जा सकेगा। आज रात 10 बजकर 44 मिनट से पेनमब्रल ग्रहण शुरू होगा। ये ग्रहण का शुरुआती हिस्सा होता है जब पृथ्वी की छाया का बाहरी हिस्सा चंद्रमा को ढकना शुरू कर देता है। इस स्थिति में चंद्रमा का कोई हिस्सा कटा हुआ नज़र नहीं आता, बल्कि ऐसा प्रतीत होता है कि कोई गहरी छाया चंद्रमा पर छा रही है। वहीं वाराणसी में चंद्रग्रहण के कारण दोपहर को गंगा आरती होगी और दोपहर बाद देश के कई बड़े मंदिर बंद हो जाएंगे।