आज मनाया जा रहा है करवाचौथ का त्योहार

संगरूर, 27 अक्तूबर - (धीरज पशोरिया) - आज देश में हिंदु परिवारों की महिलाओं की ओर  से करवाचौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। इस व्रत को देर शाम चंद्रमा निकलने के बाद खोला जायेगा। वहीं, बाज़ारों में भारी रौनकें देखने को मिल रही हैं।