इसरो की बड़ी कामयाबी : पीएसएलवी-सी43 लॉन्च

नई दिल्ली, 29 नवंबर - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अंतरिक्षयान पीएसएलवी-सी43 के साथ आठ देशों के 30 उपग्रह भी प्रक्षेपित किए गए जिसमें से 23 अमेरिका के हैं। इसरो ने बताया कि आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से आज सुबह नौ बजकर 58 मिनट पर अंतरिक्षयान पीएसएलवी-सी43 का प्रक्षेपण हुआ। यह पीएसएलवी-सी43 अभियान का प्राथमिक उपग्रह है। पीएसएलवी इसरो का तीसरी पीढ़ी का प्रक्षेपण यान है।