दक्षिण भारतीय फिल्म की रीमेक नहीं है सूर्यवंशी : रोहित शेट्टी

मुंबई, 2 फरवरी (वार्ता) : बॉलीवुड के इंटरटेनर नंबर वन निर्देशक रोहित शेट्टी का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म सूर्यवंशी दक्षिण भारतीय फिल्म की रीमेक नहीं है। सिंबा की सफलता के बाद रोहित शेट्टी फिल्म सूर्यवंशी बना रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार की मुख्य भूमिका होगी। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म को लेकर कई अफवाहें भी सामने आ रही है। चर्चा हो रही है कि‘सिंबा’की तरह रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म‘सूर्यवंशी’भी दक्षिण भारतीय फिल्म की रीमेक है। इससे पहले भी रोहित दक्षिण की सुपरहिट फिल्मों को हिंदी में रीक्रिएट कर चुके है।’ सिम्बा’ और ‘सिंघम’ उनकी दक्षिण भारतीय फिल्मों की ही रीमेक फिल्में हैं। रोहित ने  इन खबरों पर विराम लगाते हुए कहा कि यह बकवास है, इनमें कोई सच्चाई नहीं है।