सत्ते पे सत्ता का रीमेक बनाएंगे रोहित शेट्टी

मुंबई, 18 मार्च (वार्ता)  : बॉलीवुड के इंटरटेनर नंबर वन निर्देशक रोहित शेट्टी सुपरहिट फिल्म सत्ते पे सत्ता का रीमेक बना सकते हैं। बालीवुड में चर्चा है कि रोहित शेट्टी, फराह खान के साथ मिलकर अमिताभ बच्चन-हेमा मालिनी स्टारर सुपरहिट फिल्म ‘सत्ते पे सत्ता’ को रीमेक बनाने वाले हैं। इस बात का अंदाजा रोहित शेट्टी द्वारा शेयर की गई एक फोटो की जरिए किया जा रहा है। रोहित ने फराह के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है। फोटो में दोनों काफी फनी अंदाज में नजर आ रहे हैं। रोहित-फराह की इस फोटो को देखकर ये कयास लगाए जा रहे हैं कि इन दोनों ने अमिताभ हेमा मालिनी की फिल्म को लेकर रीमेक के लिए एक दूसरे से हाथ मिलाया है।