करनाल के एक स्कूल हॉस्टल में 54 छात्र मिले कोरोना पॉजिटिव 

चंडीगढ़, 02 मार्च - हरियाणा के करनाल जिले में एक हॉस्टल में 54 छात्र कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम हॉस्टल पहुंच गई है और इसे कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया। यह जानकारी करनाल के सिविल सर्जन योगेश कुमार शर्मा ने दी है।