असम: नगांव में बने बाढ़ जैसे हालात 

नगांव, 20 जून - असम के नगांव में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जिला विकास आयुक्त ACS उदयादित्य गोगोई ने बताया, "ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे स्थित कुछ गांव जलमग्न हो गए हैं,कुल 2.41 लाख जनसंख्या इससे प्रभावित हुई है और 5,174 हेक्टेयर फसल क्षेत्र प्रभावित हुए हैं। हमने 30 रिलीफ कैंप खोले हैं। आज 3-4 और रिलीफ कैंप खोले गए हैं और हम कैंप में सभी राहत की चीज़ें उपलब्ध करा रहे हैं। हम जरूरतमंद जगहों पर लगातार बचाव अभियान चला रहे हैं।"