भिवानी में जली हुई बोलेरो कार से मिले दो नर कंकाल, मचा हड़कंप


भिवानी, 17 फरवरी - हरियाणा के भिवानी में जली हुई बोलेरो कार से 2 नर कंकाल मिले हैं। नर कंकाल मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जले हुए शवों को कार से बाहर निकाला। पुलिस मृतकों का शिनाख्त कर लिया है। दोनों मृतक राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले थे। एफआईआर दर्ज भिवानी और भरतपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।